फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The robbery of lakhs in the monastery and the temple by taking the Mahant hostage

महंत को बंधक बनाकर मठ और मंदिर में लाखों का डाका

Mon, 23 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The robbery of lakhs in the monastery and the temple by taking the Mahant hostage
महंत को बंधक बनाकर मठ और मंदिर में लाखों का डाका
विज्ञापन

अमीनगर सराय(बागपत)। कमाला-चिरचिटा मार्ग पर भेंडीनाथ मठ व मंदिर में रविवार रात छह बदमाशों ने डकैती डाली। महंत को बंधक बनाकर करीब चार लाख रुपये की नकदी और सामान लूट लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में कमाला-चिरचिटा मार्ग पर भेंडीनाथ मठ व मंदिर है, जहां महंत अन्नूनाथ रहते हैं। महंत अन्नूनाथ ने बताया कि रविवार रात वह छत पर सोए हुए थे। करीब 11 बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें जगाया। इसके बाद उनके हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए और वहां रुकने वाले लोगों के सामान के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और 40 से ज्यादा रजाई-गद्दे, खाद्य सामग्री के बोरे, नोटों की मालाओं समेत अन्य सामान लूट लिया। महंत ने बताया कि मठ में दो मंदिरों मटीली नाथ बाबा मंदिर और कालूनाथ बाबा मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर भी नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने महंत के पैर खोले और नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। महंत ने बताया कि चार बदमाश अंदर लूटपाट कर रहे थे और दो बदमाश नीचे खड़े थे। लूटा गया सामान बदमाश किसी वाहन में भरकर ले गए। सोमवार सुबह अपने खेत पर जा रहे कमाला गांव निवासी आड़ीमल ने शोर सुना और महंत को कमरे से निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड से छानबीन कराई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed