फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The responsibility of treating 46 thousand on an ambulance

एक एंबुलेंस के सहारे 46 हजार लोगों के उपचार की जिम्मेदारी

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of treating 46 thousand on an ambulance
जिले की तीन एंबुलेंस में ही वेंटिलेटर की सुविधा
विज्ञापन

तीमारदार जरूरत पड़ने पर निजी एंबुलेंस का सहारा लेने को मजबूर
प्रवीण शर्मा
बागपत। जिले में करीब 16 लाख की आबादी पर 35 सरकारी एंबुलेंस हैं। इस तरह एक एंबुलेंस पर लगभग 46 हजार लोगों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी है। जिले में महज तीन एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेंटर की सुविधा है। इसके परिणामस्वरूप लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्हें उपचार के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा लेने को विवश होना पड़ता है।
एंबुलेंस के जिला प्रबंधक सनी का दावा है कि जिले में एंबुलेंस सेवा बेहतर है। कॉल करने के बाद मरीजों को जिम्मेदारी के साथ समय पर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिले में 108 सेवा की 15, 102 सेवा की 17 एंबुलेंस हैं। 108 सेवा और 102 सेवा की सभी एंबुलेंस ऑक्सीजन व प्राथमिक उपचार से संबंधित दवा से लैस हैं। जिले में केवल तीन एंबुलेंस में ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर की सुविधा है। इसके चलते गंभीर रोगियों को उपचार के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस समय पर न पहुंचने से मरीजों को जान गंवानी पड़ जाती है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए लगाईं सात एंबुलेंस
जिले में कुल 35 में से सात एंबुलेंस कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाई गईं। इनमें एक ऑक्सीजन व वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस को कोविड के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगाया हुआ है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल, बड़ौत, छपरौली, खेकड़ा, बिनौली में एक-एक एंबुलेंस लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सरकारी अस्पतालों का ब्योरा
जिले में बागपत, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, खेकड़ा और पिलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त सरूरपुर व टीकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया है। जिले में तीन अर्बन और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक महिला एक जिला संयुक्त अस्पताल है।

वर्जन- जिले में 108 और 102 सेवा की एंबुलेंस पर्याप्त हैं। कॉल आने के 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच रही हैं। कोरोना संक्रमण के चलते ओपीडी बंद होने से एंबुलेंस की मांग कम हुई है। संक्रमण में कमी आने पर पूर्व की भांति लोगों को एंबुलेंस का लाभ प्रदान कराया जाएगा।-सनी कुमार, जिला प्रबंधक एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed