फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The process of distributing food grains for the mid-day meal started

विद्यार्थिंयों को मिड डे मील का खाद्यान्न बांटने की कार्रवाई शुरू

Tue, 21 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The process of distributing food grains for the mid-day meal started
विद्यार्थियों को मिड डे मील का खाद्यान्न बांटने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। सरकार के निर्देशानुसार कक्षा आठ तक के छात्र और छात्राओं को मिड डे मील के खाद्यान्न वितरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों ने पात्र छात्र और छात्राओं को प्राधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए।

देश में कोरोना संक्रमण के चलते सभी स्कूल कॉलेज मार्च माह से बंद हैं। इस कारण कक्षा आठ तक के छात्र और छात्राओं को मिड डे मील भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने पात्र छात्र और छात्राओं को मिड डे मील खाद्यान्न वितरित कराने के निर्देश जारी किए हैं। नगर क्षेत्र की कई शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को कक्षा आठ तक के छात्र और छात्राओं को शिक्षकों ने प्राधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए। गांव सांकरौद स्थित के जनता हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा ने बताया कि इन प्रमाण पत्रों के जरिये छात्र और छात्राएं सस्ते गल्ले विक्रेता से मार्च से जून माह तक का मिड डे मील का 76 दिन का राशन 3.8 किलोग्राम गेहूं, 7.6 किलोग्राम चावल ले सकेंगे। छात्र और छात्राओं को नियमित रूप से दूरदर्शन यूपी पर प्रात: नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और रेडियो के मिडियम वेव 747 मेगाहर्टज पर दोपहर 11 से 12 बजे तक मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला देखने और सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed