फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The princes did not show interest in the conference of Mission Shakti, the chairs were left empty

मिशन शक्ति के सम्मेलन में प्रधानों ने नहीं दिखाई रुचि, खाली रह गई कुर्सियां

Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The princes did not show interest in the conference of Mission Shakti, the chairs were left empty
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में आयोजित प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सियां व कम स - फोटो : BAGHPAT
कलक्ट्रेट लोकमंच पर आयोजित सम्मेलन में दी गई योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के लोकमंच पर आयोजित सम्मेलन में प्रधानों ने रुचि नहीं दिखाई। जिले के 244 गांवों के प्रधानों में मात्र 50 ही उपस्थित हुए। इससे कार्यक्रम के लिए लगाई गई अधिकांश कुर्सियां खाली रह गईं।

शासन से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के लोकमंच में प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिले के सभी ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया। मगर, प्रधानों ने मिशन शक्ति अभियान में रुचि नहीं दिखाई और कार्यक्रम में आना जरूरी नहीं समझा। जिलेभर से सिर्फ 50 ग्राम प्रधान ही उपस्थित हुए, जबकि 194 प्रधान सम्मेलन से अनुपस्थित रहे। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम विभाग, श्रम विभाग, एनआरएलएम से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की गई। सभी प्रधानों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed