फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The policeman and his son were attacked with a sword for opposing the robbery, the palm was cut

लूट का विरोध करने पर दरोगा और उसके बेटे पर तलवार से हमला, हथेली कटी

Fri, 11 Feb 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The policeman and his son were attacked with a sword for opposing the robbery, the palm was cut
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलोचपुरा गांव के दिल्ली पुलिस के एसआई और उसके बेटे से तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर तलवार से हमला किया। तलवार रोकने में युवक की हथेली बीच से कट गई। घायल को परिजन बड़ौत नर्सिंग होम में ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उसकी हथेली को जोड़ा गया।
विज्ञापन

बिलोचपुरा निवासी गुलफाम दिल्ली पुलिस में दरोगा है। वह 10 फरवरी को वोट डालने गांव में आए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बेटा विकार उन्हें बाइक से टटीरी छोड़ने के लिए जा रहा था। बिलोचपुरा-बसौद मार्ग पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा कर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। युवक ने हाथ से तलवार पकड़ ली। इससे उसकी हथेली बीच से कटकर लटक गई। एसआई गुलफाम ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह छूटकर भाग गया। बदमाश अपनी तलवार भी वहीं छोड़ गए। गुलफाम घायल बेटे को लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। साथ ही घायल पुत्र को बड़ौत के निजी नर्सिंग होम में लेकर गए, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में युवक का ऑपरेशन करके हथेली को जोड़ा गया। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार हो रही लूट, पुलिस की खुली पोल
ग्रामीणों ने बताया 10 दिन पहले गांव का ही यूनुस पुत्र इस्लामऊदीन बसौद में कोल्हू पर काम करके लौट रहा था। बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया गया था। गांव के ही अंकित व अनुज बागपत तहसील में काम करते है। नौ फरवरी की रात दोनों के आईफोन और 2300 रुपये भी लूट लिए गए थे। लगातार हो रही वारदात से ग्रामीण भयभीत है। पीड़ितों ने बताया कि तीन बदमाश ही लगातार तलवार लेकर घटनाएं कर रहे है। बिलोचपुरा के ग्रामीणों ने पंचायत कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। घटना का खुलासा नहीं होने पर बागपत एसपी के यहां धरने की बात कही। पंचायत में मेहराज, रामबीर, अब्दुल्ला, तालिब, हनीफ, सतपाल, अकमल, अमजद, वाजिद, पंकज, सबीर, मोइन, मिंटू, फुरकान, आसिफ, इरफान, इदरीश, काजिम, साकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed