फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The police went astray after going close to the murderers

Baghpat News: हत्यारोपियों के करीब जाकर भटक गई थी पुलिस

Wed, 21 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The police went astray after going close to the murderers
बागपत : खेकड़ा-सुनहरा संपर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़ के दौरान घायल नीरज उर्फ डैनी को लेकर जाते पुलिस? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। फखरपुर से छह वर्षीय बच्चे शौर्य की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस पहले गिरफ्तार युवकों पर ही शक था, खुलासे से यह भी साफ हो गया कि पुलिस की जांच सही दिशा में थी, लेकिन एक बच्ची और युवक की गलतबयानी के कारण पुलिस जांच की दिशा भटक गई और 40 पुलिसकर्मियों की टीम लोनी में शौर्य की तलाश करती रही। तीन अन्य बिंदुओं पर जांच का नतीजा नहीं निकला तो पुलिस फिर से पहली लाइन पर लौटी और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शौर्य का घर फखरपुर से खेकड़ा और लोनी की तरफ जाने वाली सड़क से अंदर करीब 50 मीटर गली में पड़ता है। वह ट्यूशन पढ़कर आराम से टहलता हुआ घर पहुंचता था। वह 15 दिसंबर की शाम भी ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था। इस दौरान वह खेकड़ा रोड से फिरोजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के तिराहे से पहले वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार बजकर 55 मिनट पर दिखाई दिया। उसके बाद वह तिराहे से आगे के मकान में लगे कैमरे में नहीं दिखा।
विज्ञापन

इससे यह साफ हो गया था कि इन्हीं दो मकानों के बीच शौर्य का अपहरण हुआ है और कोई उसे लेकर फिरोजपुर वाले रास्ते से गया है। इसमें करीब एक मिनट का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते से बचने के लिए घूमकर जाता था शौर्य
एक सप्ताह पहले तक की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उनमें भी कई बार शौर्य तिराहे से गायब हो जाता था। जब पता किया गया तो खेकड़ा रोड पर कोई कुत्ता बैठा होने पर वह फिरोजपुर रोड पर मुड़कर थोड़ा आगे चलने के बाद अंदर की गली से होकर वापस खेकड़ा रोड पर पहुंचता था और घर चला जाता था। इससे यह भी साफ हो गया कि खेकड़ा जाने वाली सड़क से अंदर जाने वाली गली से वह गायब हुआ है।
विनीत, अक्षित और डैनी के गली में मौजूद रहने का पता चला
घटना वाले समय की सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखे थे। पुलिस ने 16 दिसंबर को उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जिस गली से शौर्य के गायब हुआ था, घटना के समय उसके एक कोने पर विनीत तो दूसरे कोने पर अक्षित और डैनी खड़े थे। गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने भी विनीत और अक्षित को गली में देखने की बात कही थी। पुलिस ने विनीत को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन बच्ची और युवक के बयान के बाद दूसरे बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।
बच्ची ने खेकड़ा रोड तो युवक ने लोनी में शौर्य को देखना बताया
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार पुलिस विनीत से पूछताछ के साथ ही गांव में सभी से बातचीत कर रही थी। 17 दिसंबर को खेकड़ा रोड पर घटना के समय एक 12 साल बच्ची के खेलने की जानकारी मिली। बच्ची ने बताया कि उसने शौर्य को एक युवक को बाइक पर शौर्य को ले जाते हुए खेकड़ा की तरफ जाते हुए देखा है। उसने शौर्य से बातचीत भी करने की बात कही। यहां से पुलिस भटक गई और उसने बच्ची की बात पर विश्वास कर शौर्य को खेकड़ा की ओर तलाश करना शुरू कर दिया। इस बीच 18 दिसंबर को एक युवक ने बताया कि उसने शौर्य को लोनी में ट्रोनिका सिटी के आसपास देखा है। जिसपर पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम को वहां भेजा, लेकिन छानबीन में दोनों ही बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

विनीत और अक्षित से अलग-अलग की बात तो खोल दिया राज
पुलिस ने 19 दिसंबर की शाम को विनीत को बुलाकर पूछताछ की तो इसका पता अक्षित को लग गया। इसके बाद पुलिस ने अक्षित से संपर्क करके कहा कि विनीत ने उसको शौर्य के बारे में जानकारी होने की बात बताई है। जिससे अक्षित ने कुछ जानकारी दी तो विनीत से सख्ती से पूछताछ की गई और उसने खुलासा कर दिया कि शौर्य का 15 दिसंबर को अपहरण करके हत्या करने के बाद शव खेत में दबा दिया था।

बागपत : खेकड़ा-सुनहरा संपर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद घायल विनित को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्

बागपत : खेकड़ा-सुनहरा संपर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद घायल विनित को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्- फोटो : BAGHPAT

बागपत : खेकड़ा सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी।

बागपत : खेकड़ा सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed