{"_id":"5ebc215b8ebc3e9091406d0e","slug":"the-police-arrested-for-the-arrest-of-the-killers-baghpat-news-mrt48154874","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को थाने में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को थाने में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। नंगला कनवाड़ा गांव के किसान की हत्या के नौ दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को परिजनों ने थाना दोघट हंगामा कर धरना दिया। उन्होंने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पांच मई को नंगला कनवाड़ा गांव में चार बीघा जमीन के विवाद में किसान यशपाल उर्फ यशबीर की फावडे, कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर हत्या कर दी। यशवीर के भाई योगेश ने चार लोगों को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस मुख्य आरोपी महावीर पुत्र सेवाराम को जेल भेज चुकी है और परमिल, नरदेव पुत्र ब्रह्म पाल व सविता पत्नी ब्रह्म पाल पुलिस की पकड़ से दूर है। बुधवार को मृतक के परिजनों ने थाने में हंगामा किया। मृतक के पिता धर्मपाल ने कहा आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर मृतक के परिजनों को घर भेजा। धरना देने वालों में धर्मपाल, ओमकली, कमलेश, मांगे, धर्मवीर, रीना, कृष्णपाल, बिशन आदि रहे।