{"_id":"63b85f9cc5eaf100ed2b0a42","slug":"the-person-who-conspired-to-loot-was-sentenced-to-two-years-and-eight-months-baghpat-news-mrt620763876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लूट की साजिश रचने वाले को दो साल आठ माह की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लूट की साजिश रचने वाले को दो साल आठ माह की सजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लूट की साजिश रचने वाले को न्यायालय ने दो साल आठ माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वर्ष 2012 में सिंघावली अहीर पुलिस ने मेरठ के किनौनी निवासी प्रमोद को लूट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चतुर्थ में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश सुशील कुमार ने प्रमोद को दो साल आठ माह के कारावास की सजा सुनाई।
पेशी पर आए निसार हत्याकांड का आरोपी की हालत बिगड़ी
बागपत। निवाड़ा गांव के निसार हत्याकांड में आरोपी जुल्फिकार उर्फ भुट्टू को शुक्रवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया। पेशी के दौरान आरोपी जुल्फिकार उर्फ भुट्टू की हालत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस मामले में डॉ. विजय प्रकाश का कहना है कि मरीज का उपचार किया जा रहा है।