फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The people of Hillwadi performed in the CO office

हिलवाड़ी के लोगों का सीओ कार्यालय में प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The people of Hillwadi performed in the CO office
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और गांव के कुछ लोगों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने पर नाराजगी जताई। सीओ केे नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने एसपी को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराने की कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया विगत वर्ष सितंबर माह में कुछ लोगों ने दीवार के विवाद को लेकर घर पर हमला किया और घर पर पथराव भी किया। इसमें अंकुर, वीरेंद्र और अनुज घायल हो गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पीड़ितों को ही झगड़ा करने में उल्टा फंसा दिया और कोतवाली में गांव के कुछ लोगों को बहला-फुसलाकर ले गए और हमारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र कुमार के बेटे अमित जो नेवी मेें है और मुंबई में तैनात है ने बताया कि हाल ही में छुट्टी पर घर आया, कोरोना काल में छुट्टी नहीं मिली। इस मामले में लगातार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार व इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने भी गांव में मौके पर पहुंचकर जांच की। लेकिन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसमें दिनेश, हरवीर, प्रवीण, देवेंद्र, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed