फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The outpost in-charge fell, the Kotwali in-charge was kindly

चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, कोतवाली प्रभारी पर मेहरबानी

Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The outpost in-charge fell, the Kotwali in-charge was kindly
- बड़ौत थाने में चोरों की सेटिंग कराने के मामले में मंडी चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया
विज्ञापन

- ऑडियो रिकार्डिंग में इंस्पेक्टर से मिलकर 70 हजार रुपये लौटाने की बात कह रहा एसआई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चोरों की सेटिंग कराने के मामले में मंडी चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने चौकी प्रभारी विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में बड़ौत कोतवाली प्रभारी पर मेहरबानी बरती गई है। जबकि ऑडियो रिकार्डिंग में जिस तरह से चौकी प्रभारी बार-बार पीड़ित को कोतवाली प्रभारी से मिलकर 70 हजार रुपये लौटाने की बात कह रहा था। इससे यह साफ है कि कोतवाली प्रभारी के संज्ञान में पूरा मामला था।

बड़का गांव के जयकृत ने एसपी नीरज कुमार जादौन से मिलकर बताया था कि उनकी गांव से ट्राली चोरी हो गई थी और वह ट्राली गौरीपुर मोड़ पर पहचानकर बरामद करा दी गई थी। पुलिस ने चोर भी पकड़ लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से उनको 70 हजार रुपये दिलवा दिए थे। लेकिन मामला बिगड़ने पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अब उन पर 70 हजार रुपये लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था। चौकी प्रभारी विपिन कुमार की पीड़ित से बात करते हुए पूरी रिकार्डिंग है कि वह 70 हजार रुपये जल्दी लेकर कोतवाली में पहुंचे और वहां कोतवाली प्रभारी को रुपये वापस दे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच सीओ बड़ौत को सौंपी थी। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी को पुलिस विभाग की गरिमा के विपरीत कार्य करने व कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं ऑडियो में जिस तरह से बार-बार कोतवाली प्रभारी से मिलकर रुपये लौटाने की बात कही जा रही है, उससे यह माना जा रहा है कि यह पूरा मामला कोतवाली प्रभारी के संज्ञान में था और उसके बाद भी उनपर मेहरबानी बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed