{"_id":"677d385bd83a1a500b0ba26a","slug":"the-old-people-in-bjp-will-get-a-shock-there-will-be-a-new-district-president-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-124555-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा में पुरानों को लगेगा झटका, नया होगा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा में पुरानों को लगेगा झटका, नया होगा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
-पहले जिलाध्यक्ष रह चुके नेताओं को दोबारा मौका नहीं देने पर किया जा रहा मंथन, आज होगा नामांकन
-बड़ौत में मंडलाध्यक्ष को लेकर भी खींचतान, सूची में अभी वहां के नाम की घोषणा नहीं होने की बात कही जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बुधवार से प्रक्रिया शुरू हो रही है। मगर इस बार भाजपा उन सभी को झटका दे सकती है, जो पहले जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। यह माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष कोई नया बनाया जाएगा। वहीं बड़ौत के मंडलाध्यक्ष को लेकर भी खींचतान हो रही है। इस कारण मंडलाध्यक्षों की सूची में वहां के नाम को रोका जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी और इसके लिए पशुपाल मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक धर्मपाल सिंह के साथ ही जिला चुनाव अधिकारी अशोक जाटव और जिला प्रभारी डा. चंद्र मोहन सुबह ही लोनिवि गेस्ट हाउस में पहुंच जाएंगे। वहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन की सभी प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष की बिरादरी से लेकर नाम तक पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सभी के नामांकन लेकर चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी चले जाएंगे और जल्द ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि यह माना जा रहा है कि इस बार संगठन ने पहले जिलाध्यक्ष रह चुके नेताओं की जगह नए को मौका देने की तैयारी की हुई है। मगर, इस पर कोर कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम मुहर लगाई जाएगी। ऐसा होता है तो कई नेताओं के जिलाध्यक्ष बनने का सपना पहले की चकनाचूर हो जाएगा।
--
जिलाध्यक्ष के लिए 40 से ज्यादा नेता लाइन में लगे
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 40 से ज्यादा नेता लाइन में लगे हुए हैं। इनमें कई ऐसे भी नेता शामिल हैं, जो पहले जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं कई नेता लखनऊ व दिल्ली तक की दौड़ लगा चुके हैं और मंत्रियों के यहां भी पहुंच रहे हैं। मगर, कोर कमेटी की बैठक के बाद ही स्थिति साफ होगी कि किस बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
--
बड़ौत में ब्राह्मण व जैन के बीच खींचतान
जहां जिलाध्यक्ष को लेकर खींचतान चल रही है। वहीं बड़ौत में मंडलाध्यक्ष को लेकर भी खींचतान हो रही है। बड़ौत में मंडलाध्यक्ष के लिए दो आवेदन हैं, इनमें एक ब्राह्मण व दूसरा जैन है। जहां कुछ पदाधिकारी जैन बिरादरी की अधिकता को देखते हुए जैन को मंडलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं, जबकि कुछ ब्राह्मण के लिए जोर लगा रहे हैं। इस तरह से मामला उलझा हुआ है और मंडलाध्यक्ष की सूची में इसको रोका जा सकता है।