{"_id":"60f06a678ebc3ed66739e9eb","slug":"the-old-bride-brought-in-80-thousand-escaped-after-four-days-baghpat-news-mrt5475210106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! 80 हजार रुपये में दुल्हन लाया वृद्ध, चार दिन बाद हुई फरार, जानें- आखिर क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! 80 हजार रुपये में दुल्हन लाया वृद्ध, चार दिन बाद हुई फरार, जानें- आखिर क्या है माजरा
Fri, 16 Jul 2021 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:15 PM IST
सार
एक वृद्ध 80 हजार रुपये देकर हरियाणा से दुल्हन ले आया। शादी की रस्म के चार दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई। जानिए पूरा माजरा क्या है।
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में नगर निवासी एक वृद्ध 80 हजार रुपये देकर हरियाणा से दुल्हन ले आया। मगर, चौथे दिन ही वह फरार हो गई। पीड़ित वृद्ध ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें एक आरोपी मेरठ क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
बागपत निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अकेला रहता है और बीमार है। मेरठ के ग्राम रासना निवासी यामीन ने करीब एक माह पूर्व झांसा दिया कि मेरी पत्नी रानी कुरुक्षेत्र, हरियाणा की है। वह अपनी एक परिचित महिला से तुम्हारी शादी करा देगी। आरोपी यामीन, रानी के अलावा सराजू निवासी ग्राम सिसाना 28 जून को उसे हरियाणा में एक होटल में लेकर गए और करीब 60 वर्षीय महिला से मुलाकात कराई। शादी कराने के एवज में 80 हजार रुपये की डिमांड की गई। बैंक से रुपये निकालकर आरोपियों को दे दिए। फिर जयमाला डालकर शादी की रस्म पूरी की गई। इस संबंध में दस्तावेज तैयार कराए गए। इसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर घर पर आ गया था।
विज्ञापन
बताया कि पत्नी अपने हाथ में दर्द बता रही थी। वह उसे दो जुलाई को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में लेकर गया। पानी लेने कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर चला गया। लौटा तो पत्नी वहां पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि महिला व पुरुषों ने धोखाधड़ी कर उससे रुपये हड़पे है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कोतवाली एसएसआई संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।