फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The obstacle of online education of council students will be removed

परिषदीय छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई की दूर होगी बाधा

Thu, 17 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The obstacle of online education of council students will be removed
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयासों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में एंड्रॉयड फोन के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा परवान नहीं चढ़ पाता है। अब बच्चों के शिक्षण की बाधा को दूर करने के लिए विद्यालयों में प्रेरणा साथी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई, मगर एंड्रॉयड मोबाइल के अभाव में ऑनलाइन शिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों कारगर साबित नहीं हो रहा है। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने के लिए प्रेरणा साथी का चयन किया गया। प्रेरणा साथी पाठ्य सामग्री बच्चों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन मिलेगी पाठ्य सामग्री
प्रेरणा साथी के मोबाइल पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शिक्षण डाटा प्रेरणा साथी को उपलब्ध कराया जाएगा। शनिवार को प्रश्नोत्तरी के लिए प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों का ब्योरा -
विकास खंड प्राथमिक उच्च कंपोजिट सहायता प्राप्त
बड़ौत 62 09 26 03
नगर बड़ौत 13 00 00 01
बागपत 51 09 21 06
खेकड़ा 38 10 28 07
छपरौली 51 10 12 02
बिनौली 70 17 21 03
पिलाना 47 07 20 01
----------------------------------------------------------
कुल 332 62 136 23
----------------------------------------------------------
परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का ब्योरा -
ब्लॉक प्राथमिक स्तर उच्च प्राथमिक कुल
बालक बालिका बालक बालिका
बागपत 5698 5754 1253 1213 13918
बड़ौत 4965 5063 1537 1457 13022
बिनौली 5148 5187 1380 1221 12936
छपरौली 3384 3477 761 728 8350
खेकड़ा 3681 3621 1029 990 9321
पिलाना 4847 4735 1081 1111 11774
नगरीय 550 499 00 00 1049
-------------------------------------------------------------------
28273 28336 7041 6720 70370
--------------------------------------------------------------------
नोट- (बच्चों की संख्या सितंबर 2020 को जारी पंजीकरण संख्या के आधार पर है)
वर्जन - परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए स्वेच्छा के आधार प्रेरणा साथी चयनित किए जाएंगे। प्रेरणा साथी प्राप्त पाठ्य सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। - बीएसए राघवेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed