फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants robbed the cloth merchant by entering the shop

पुलिस के बैखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की लूट

Thu, 29 Sep 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the cloth merchant by entering the shop
घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी व एएसपी - फोटो : BARAUT
बदमाशों ने दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी को लूटा
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। कस्बे में बुधवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने कपड़े की एक दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे से आतंकित कर दुकान में रखी हजारों की नकदी लूट ली। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
कस्बे के मैन बाजार में सोनू पुत्र प्रकाश चंद्र जैन की ठाकुरद्वारा के पास कपड़े की दुकान है। देर रात्रि लगभग सवा नौ बजे सोनू व प्रकाश चंद्र जैन दुकान में काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए। बदमाशों ने सोनू और प्रकाश चन्द्र जैन को तमंचे से आतंकित कर दुकान में रखी लगभग 25 हजार की नकदी लूट ली और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद बदमाश हाथों में तमंचे लहराते हुए मेन बाजार से होते हुए यमुना की ओर भाग निकले। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे का खंगाला। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन देर रात्रि तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

उधर, कपड़ा व्यापारी बाप बेटे से हुई लूट की घटना की सूचना पर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस से बदमाशों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, देर रात्रि एडिशनल एसपी मनीष मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और लूट का शिकार हुए पिता-पुत्र से पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 20 मिनट तक शटर बंद कर दिया वारदात को अंजाम
व्यापारी सोनू व प्रकाश चंद जैन ने बताया कि तमंचे से आतंकित करते हुए तीनों बदमाश पहले दुकान के अंदर घुसे और फिर अंदर से शटर बंद कर लिया। लगभग 20 मिनट तक बदमाश दुकान का शटर बंद कर अंदर रहे और लूट की घटना को अंजाम दिया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जाते जाते बदमाश शटर बंद कर गए और दोनों व्यापारी को धमकी दे गए कि शटर खोला तो बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर आकर गोली मार देंगे। इससे दोनों बाप बेटा डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed