फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants looted ten thousand rupees from the youth

बदमाशों ने युवक से दस हजार रुपये लूटे

Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted ten thousand rupees from the youth
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास कार सवार चार बदमाश गांव बिटावदा निवासी युवक से तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस लूट की घटना को चोरी बता रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी रवि पुत्र राजपाल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की शाम करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उससे बाइक, मोबाइल और दस हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते फरार हो गए। इसके बाद रवि ने परिजनों के साथ ही खेकड़ा कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। लूट की घटना की तहरीर देकर रवि रात्रि में ही परिजनों के साथ गांव लौट गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रवि के साथ लूट नहीं हुई है। वह डूंडाहेड़ा में बालाजी मंदिर के पास बाइक खड़ी कर दर्शन के लिए गया था। तभी चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। बाइक की डिग्गी में उसके दस हजार रुपये और मोबाइल भी रखा हुआ था। चोरों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed