फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Lekhpal dashboard has been launched; all tasks can be completed using a single login ID.

Baghpat News: लेखपाल डैशबोर्ड शुरू, एक ही लॉगिन आईडी से होगा तमाम काम

Thu, 25 Sep 2025 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Sep 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
The Lekhpal dashboard has been launched; all tasks can be completed using a single login ID.
सहारनपुर। राजस्व परिषद ने लेखपालों के लिए एक नया डैश बोर्ड शुरू किया है। इससे उन्हें अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन नहीं करना होगा। एक ही डैश बोर्ड पर लेखपालों को सभी सेवाओं के लिंक मिल जाएंगे। इससे आमजन को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

लेखपालों को अभी तक भूमि अभिलेख संशोधन, आय, जाति, निवास, वारिसान, सर्वे समेत अन्य प्रमाणपत्रों की स्थिति, धारा 34, 80, 89 एवं 98 की कार्रवाई के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता है। इससे उन्हें कई आईडी और पासवर्ड याद रखने पड़ते हैं। कई पोर्टल पर एक साथ काम होने से लेखपालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेखपालों की ओर से किए जा रहे कार्यों की शासन और जिला स्तर से मॉनिटरिंग भी नहीं हो पाती है। ऐसे में कई कार्य लंबित हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन सभी परेशानियों को देखते हुए राजस्व परिषद ने लेखपाल पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल से लेखपालों के सभी कार्य और अवकाश स्वीकृति जैसी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएंगी। जिले में लेखपालों की आईडी बनाई जा रही है। पोर्टल पर सभी के लॉगिन होने के बाद अधिकारी वास्तविक समय में लेखपालों के कार्यों की प्रगति को देख सकेंगे। इसके साथ ही कौन सा आवेदन किस स्तर पर लंबित और उसमें क्या दिक्कत आ रही है। इसका भी आसानी से पता चल सकेगा। जल्द ही राजस्व परिषद लेखपालों के साथ ही राजस्व निरीक्षक डैशबोर्ड, तहसीलदार डैशबोर्ड व उपजिलाधिकारी डैशबोर्ड भी विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में लेखपाल डैशबोर्ड पर काम किया जा रहा है। लेखपालों की आईडी बनाई जा रही है। इससे आमजन को भी काफी फायदा होगा। लेखपाल भी कार्य को तेजी से निपटा सकेंगे। साथ ही मॉनिटरिंग भी हो सकेगी।
- सुबोध कुमार, उपजिलाधिकारी, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed