फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The kidnapping of a young man

सरेबाजार युवक का अपहरण

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The kidnapping of a young man
खेकड़ा (बागपत)। कार और बाइक सवार बदमाशों ने पाठशाला मार्ग से शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे एक युवक का अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हालांकि अपहरणकर्ता कौन थे और किसका अपहरण किया गया, इसकी जानकारी नहीं मिली सकी। कोतवाली पुलिस ने भी वारदात की जानकारी होने इंकार किया है।
विज्ञापन

एक युवक शुक्रवार की दोपहर तीन बजे पाठशाला रोड से जा रहा था। गंदे नाले के पास पहुंचा ही था कि कार और चार बाइक सवार लोग उसके निकट रुके और जबरन कार में डाल लिया। इतना आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी युवक का अपरहण कर ले गए। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी राजू, महेश, इमरान, सुनील आदि ने बताया कि कार में डाले गए युवक ने शोर भी मचाया। लेकिन आसपास लोग कुछ न कर सके। कुछ लोगों ने तुरंत डायल 100 पर सूचना देनी चाही, लेकिन फोन बिजी आता रहा। अपहरणकर्ता कौन थे और किसका अपहरण किया गया, इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है। कि उनके पास ऐसी किसी वारदात की सूचना नहीं आई है। फिर भी वह मामले की जानकारी कराएंगे। यदि उन्हें पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलती है तो वह बदमाशों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed