फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The journey of success started with the look of Chanakya on the meritorious

मेधावियों पर चाणक्य जैसी नजर से शुरू हुआ कामयाबी का सफर

Sun, 28 Jun 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
The journey of success started with the look of Chanakya on the meritorious
बागपत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के मेधावियों ने लगातार दूसरे साल प्रदेश की मेरिट में परचम लहराया। डायरेक्टर और प्रधानाचार्य का कहना है कि कामयाबी एक दिन में नहीं मिली। शिक्षकों की लगन और बेहतर करने की जिद से नतीजे बदल गए। प्री-बोर्ड परीक्षा में 15 बच्चों का चयन किया जाता है, जिसके बाद जनवरी में इनकी संख्या सिर्फ पांच रखी जाती है। चयनित पांच बच्चों पर स्कूल पूरा फोकस कराकर तैयारी कराता है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड पर शहर से करीब तीन किमी दूर वर्ष 2009 में श्रीराम शिक्षा इंटर कॉलेज की स्थापना की गई थी। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य राजीव तोमर लगातार दूसरे साल मिले नतीजों से खुश हैं। वह बताते हैं कि उनके स्कूल में जल्दी ही कोर्स खत्म करा दिया जाता है। इसके बाद मेधावियों के लिए प्लान तैयार करते हैं। जून की छुट्टी में एक महीना विशेष कक्षाएं लगती हैं। प्री बोर्ड परीक्षा में 15 मेधावी बच्चे चुने जाते हैं, जिनकी बार-बार परीक्षा होती है। अंकों के आधार पर इनकी संख्या दस रह जाती है। आखिर में जनवरी माह में इनमें से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पांच-पांच बच्चे चयनित कर परीक्षा के लिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

बागपत। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी तवेलगढ़ी गांव के रहने वाले हैं और प्रधानाचार्य राजीव तोमर बिजरौल निवासी हैं। पिछले 11 साल से दोनों एक साथ मिलकर स्कूल में बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी से हुआ लाभ
बागपत। प्रधानाचार्य राजीव तोमर का कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में शुरू होने से लाभ हुआ है। बच्चे बेफिक्र होकर परीक्षा देते हैं और मेहनत का फल मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed