फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The issue of water getting poisonous reached the government

शासन तक पहुंचा जहरीले हो रहे जल का मामला

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The issue of water getting poisonous reached the government
- शासन को भेजी गई शिकायत में कहा गया कि फैक्टरियों के केमिकल युक्त पानी से फैल रही बीमारियां
विज्ञापन

- त्वचा, पेट व दांतों की बीमारियों की चपेट में लगातार आ रहे लोग, समस्या का जल्द समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे का पानी जींस रंगाई की जिन अवैध फैक्टरियों के कारण जहरीला हो रहा है, उनकी शिकायत अब शासन के पास तक पहुंच गई है। शासन को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि फैक्टरियों से निकल रहे केमिकल युक्त पानी को खुले में जमीन और नालों में छोड़ने से बीमारियां फैल रही है और इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही कड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है।
गाजियाबाद व लोनी से जींस रंगाई की फैक्टरियों को बंद कराया गया तो इनको बागपत में अवैध रूप से लगा दिया गया। इसके लिए प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनुमति तक नहीं ली गई और ईटीपी भी नहीं लगाया गया। इस तरह अवैध फैक्टरियों से निकल रहा केमिकल वाला पानी ऐसे ही जमीन व नालों में छोड़ा जा रहा है। इससे भूजल दूषित हो रहा है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे है तो पेट की बीमारियां भी उनको जकड़ रही है। बच्चों में सबसे ज्यादा दांतों की बीमारियां लग रही है और उनके दांत पर धब्बे बन गए है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे कैंसर तक हो सकता है, जिससे जान जा सकती है।
विज्ञापन

अब इस मामले में अग्रवाल मंडी टटीरी के अधिवक्ता सहित कुछ लोगों ने शासन को शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि अवैध फैक्टरियों के कारण पानी जहरीला हो गया है और उससे बीमारियां फैल रही है। इसलिए जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed