फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The injured student sent to prison on charges of lying

घायल छात्र को कुकर्म के आरोप में जेल भेजा

Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The injured student sent to prison on charges of lying
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में गोली लगने से घायल छात्र के परिजनों को कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को शिकायत करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और उल्टे घायल छात्र को कुकर्म के प्रयास में जेल भेज दिया। परिजन अब आला पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


20 अप्रैल को नेहरू रोड पर वरुण पुत्र हर्षवर्धन निवासी न्यू रामनगर पर बाइक सवार तीन युवकों ने उस समय अंधाधुंध गोलियां चलाई थी, जब वह बाजार से अपने घर जा रहा था। गोलियों की आवाज से नेहरू रोड पर दहशत फैल गई थी और लोग घरों में जा घुसे थे। एक गोली हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अक्षय, सहवाग समेत तीन को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो उसके पिता हर्षवर्धन ने एसपी को शिकायत की थी।

विज्ञापन

 

एसपी को शिकायत करना ही उन्हें महंगा पड गया। बुधवार को पुलिस ने बयान दर्ज कराने के नाम पर घायल वरुण को कोतवाली बुलाया और फिर उसे कुकर्म करने के प्रयास की धाराओं में गिरफ्तार दर्शा दिया। जबकि इस मामले में उसके परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी। छात्र के पिता हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पैसे लेकर उसके बेटे को झूठा फंसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया छह  अप्रैल को क्षेत्र निवासी सुभाष ने वरुण के खिलाफ कुकर्म करने के प्रयास की रिपोर्ट कराई थी। इसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जब उनसे पूछा गया कि जब पर हमला करने वाले आरोपियों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया? उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed