फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The headmaster was beaten up, the teachers were molested in Baghpat

UP: बागपत में प्रधानाध्यापक को पीटा, शिक्षिकाओं से की अभद्रता, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, दो हिरासत में

Thu, 30 Jun 2022 08:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 08:56 PM IST
सार

बागपत में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की गई और शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो भी बनाई गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
The headmaster was beaten up, the teachers were molested in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में कोताना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में गुरुवार को एक वर्ग के लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। आरोप है कि शिक्षिकाओं के साथ की अभद्रता करते हुए वीडियो भी बनाई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामला दो गांवों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


लुहारी गांव के रहने वाले देवेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 कोताना में प्रधानाध्यापक हैं। वह गुरुवार को स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान कोताना के परिवार के कुछ युवक गांव के एक वर्ग के लोगों के साथ एक बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे। वे बच्चे को कक्षा-दो में प्रवेश देने की बात कहने लगे। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत छह साल के बच्चे का दाखिला कक्षा एक में ही होगा। आरोपी युवक बच्चे का दाखिला कक्षा दो में कराने की जिद पर अड़ गए। मना करने पर युवकों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की और वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रधानाध्यापक ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर भी दी है। मामला दो गांवों का जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि कोतवाली पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांवों में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed