फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The havoc of dengue did not stop, confirmed in 36

नगर में निकाली पार्श्वनाथ भगवान की शोभा यात्रा, प्रसाद वितरित किया

Sun, 26 Sep 2021 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
The havoc of dengue did not stop, confirmed in 36
अमीनगर सराय में श्रीजी की शोभायात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। कस्बे के दिगंबर जैन समाज मंदिर की ओर से रविवार को भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा निकली गई। नगर में जगह-जगह रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व श्री जी का पांडुकशिला पर जलाभिषेक किया गया। जैन युवा मंच की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह देव शास्त्र गुरु की पूजा ब्रह्मचारी प्रवीण जैन के निर्देशन में हुई। इसके उपरांत विनय जैन श्री जी सौधर्म इंद्र को लेकर रथ में बैठे। शोभायात्रा में दक्ष जैन भगवान के खजांची, मयंक जैन सारथी और प्रासुक जैन धर्म ध्वज लेकर चले। रथयात्रा का नगर भ्रमण के उपरांत जैन अतिथि भवन में पांडुक शिला पर श्रीजी का विशेष अभिषेक व पूजन किया गया। यात्रा के उपरांत जैन युवा मंच की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में समाज के प्रधान विनोद जैन, लाला जयकुमार जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, अरुण जैन, सुधीर जैन, नवीन जैन, अमित जैन, ऋषभ जैन, आकाश जैन, अंकित जैन, मोहित जैन व ईश्वर चंद जैन व समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed