फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The happiness of the family changed in mourning, sobbing kept on rising

मातम में बदली परिवार की खुशियां, रुक-रुक कर उठती रहीं सिसकियां

Thu, 26 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The happiness of the family changed in mourning, sobbing kept on rising
- महिला व दो बेटियों की मौत से गम में डूबा बाछौड़ गांव, नहीं जले चूल्हे, हर तरफ छाया रहा मातम
विज्ञापन

- जिस बेटे के गांव से युवती को लेकर जाने के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूटा, मां-बहनों की मौत के बाद भी नहीं आया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली/बड़ौत। बाछौड़ गांव का रहने वाला महक सिंह के परिवार में तीन दिन पहले तक खूब खुशियां थी। वह मेहनत-मजदूरी करके थका हारा घर पहुंचता था। बेटे व बेटियां के खिले चेहरे देखकर सारी थकान मिट जाती। मगर, परिवार को ऐसी नजर लग गई और सारी खुशियां मातम में बदल गई।
महक सिंह के बेटे प्रिंस पर जब से गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है, तभी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस के लगातार घर में दबिश देने से परेशानियां झेलनी पड़ी तो अब उससे ज्यादा बड़ा गम का पहाड़ टूट पड़ा। महक सिंह ने गमगीन माहौल में बुधवार की देर शाम एक बेटी स्वाति का अंतिम संस्कार किया। उस बेटी की मौत का गम भूल पाता कि उसकी पत्नी गीता उर्फ अनुराधा व दूसरी बेटी प्रीति की मौत की खबर मिल गई। दोनों के शव बृहस्पतिवार की शाम सवा चार बजे गांव में पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। पूरा गांव गम में डूब गया। रुक-रुक कर सिसकियां उठती रही। मातम का ऐसा हाल था कि गांव में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

मां व बहनों की मौत के बाद भी नहीं आया युवक
जिस युवक प्रिंस के युवती को लेकर फरार होने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा और पुलिस के उत्पीड़न के बाद मां और दो बहनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई, वह बृहस्पतिवार को भी गांव नहीं पहुंचा। हर किसी को लग रहा था कि मां और दो बहनों की मौत की खबर उसे मिल गई होगी और वह लौट आएगा, लेकिन वह नहीं आया। लोगों ने बताया कि युवक व युवती को लेकर मार्च में भी विवाद हुआ था। तब भी प्रिंस को शांतिभंग में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पुलिस बल रहा गांव में मौजूद
महिला व उसकी बेटी का शव पहुंचने से पहले ही बाछौड़ गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया था। एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ बड़ौत युवराज सिंह भी पहले से मौजूद रहकर लोगों को समझाने में जुटे थे। मगर, शव पहुंचने पर लोगों ने हंगामा कर दिया।

छपरौली विधायक ने दुख जताया, विधानसभा में उठाएंगे मामला
छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने महिला व दो बेटियों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह काफी दुख घटना है। इस मामले में जितने भी दोषी है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। विधायक ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed