फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The government today will be selected villages

आज चुनी जाएगी गांवों की सरकार

Sat, 28 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 28 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
The government today will be selected villages
पहले चरण के लिए खेकड़ा और पिलाना में शनिवार को मतदान किया जाएगा। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिसमें 2.16 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनेंगे। चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पिलाना की 41 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 343 ने तथा निर्विरोध 350 चुने जाने एवं खाली रहने के बाद 163 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 390 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। यहां पर 118080 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 16 सेक्टर एवं तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।  यहां 203 बूथों एवं 66 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


जबकि खेकड़ा विकास खंड के 36 ग्राम पंचायतों में 9.8 लाख मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। एक ग्राम पंचायत महरामपुर में निर्विरोध प्रधान चुना जा चुका है। इस ब्लाक में प्रधान पद के लिए 236 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि निर्विरोध होने एवं खाली रहने के बाद शेष 119 ग्राम पंचायतों में 260 उम्मीदवारों मेें घमासान होगा। यहां 155 बूथों एवं 57 केंद्रों के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट दो जोनल एवं एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियां रवाना
पिलाना विकास खंड के लिए शुक्रवार को आर्य भट्ट कॉलेज से 234 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिनमें 31 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा खेकड़ा के 155 बूथों के लिए एमएम इंटर कॉलेज से 179 पार्टियों को रवाना किया गया। यहां 24 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।


डौला में 15 अतिरिक्त कर्मी लगाए गए
बागपत। ग्राम डौला में सर्वाधिक 35 उम्मीदवार प्रधान पद के होने के कारण गांव के बूथों पर एक-एक कर्मचारी अतिरिक्त लगाया गया है। निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बैलेट पेपर काफी बड़ा होने के कारण मोड़ने के लिए पूरे गांव के बूथों पर 15 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं। बैलेट बॉक्स भी अतिरिक्त दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed