फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The festival started with the Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ किया गया पर्व का शुभारंभ

Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The festival started with the Kalash Yatra
अमीनगर सराय स्थित श्री पासर्वं नाथ दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व पर श्री जी की शोभायात्रा नि? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। दशलक्षण पर्व के शुभारंभ पर जैन मंदिरों में विधि-विधान से श्रीजी का पूजन कर अभिषेक किया गया और अर्घ्य चढ़ाए गए। अग्रवाल मंडी टटीरी में पर्व के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई और कस्बा अमीनगर सराय में श्रीजी की शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिरों में शाम को धर्मसभा कर विश्व शांति की कामना की गई।
श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बागपत में पहले दिन श्री अजीतनाथ, भगवान श्री शांतिनाथ, भगवान श्री नेमिनाथ की मुख्य वैदियों में मंत्रोचार कर भगवान का अभिषेक किया गया। लक्षण महापर्व की विधान के लिए भगवान श्री पारसनाथ की प्रतिमा को मंदिर प्रांगण में पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य गौरव जैन पुत्र नरेश चंद जैन को और विधान कराने का सौभाग्य अनिल जैन पुत्र इंदरसेन जैन को प्राप्त हुआ। विधान में सर्वप्रथम नित्य नियम के साथ पूजा अर्चना की गई। श्री शांतिनाथ भगवान के विधान की क्रियाएं प्रारंभ हुई। जैन समाज की स्त्री, पुरुष व बच्चों ने मंदिर प्रांगण में विराजमान श्री पारसनाथ भगवान के सन्मुख 64 अर्घ्य समर्पित किए। मंदिर में मांगलिक क्रियाएं जैन जागरण मंच के मयंक जैन के दिशा-निर्देशन में कराई गई। विधान में संजीव जैन, विनीत जैन, सार्थक जैन, ऋषभ जैन, अनमोल जैन, सुनील जैन, कमल जैन,तरुण जैन, विकास जैन, कामिनी जैन, सुषमा जैन, सुशीला जैन, कल्कि जैन, शकुंतला जैन आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विधानाचार्य शिवम शास्त्री के सानिध्य में भूमि पूजन व ध्वजारोहण कराया गया। श्रद्धालुओं ने स्वर्ण कलशों के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके उपरांत श्री जी का वैदिक मंत्रो से अभिषेक किया गया। विश्व शांति के लिए तीन लोक महामंडल विधान का मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया, इसमें श्री जी को 164 अर्घ्य चढ़ाए गए। श्रद्धालुओं ने विश्वशांति की कामना की। इस मौकेे पर पर समाज के प्रधान विनोद जैन, दिनेश जैन, जयकुमार जैन, इन्द्रसेन जैन, राकेश जैन, अरुण जैन, सुधारस, राजेश, प्रवीण जैन, संजय जैन मौजूद रहे। शाम को श्रीजी की विशेष आरती व शास्त्र वाचन किया गया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में दशलक्षण पर्व के अवसर पर बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में सिद्ध चक्र विधान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा में प्रमोद जैन, संजय जैन, महेश जैन, प्रवीण जैन, हर्ष जैन, राजेश, जितेंद्र, मकेश, रेनू, गीता, पुष्पा, सुधा, शोभा, देवेंद्र मित्तल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed