फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The festival of Teej echoes the Malhars of Sawan

तीज का त्योहार, गूंजे सावन के मल्हार

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The festival of Teej echoes the Malhars of Sawan
बागपत-मेरठ रोड पर तीज के पर्व पर झूला झूलती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
महिलाएं ने झूले पर बढ़ाई पींग, गीत और नृत्य किए प्रस्तुत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में बुधवार को तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झूला झूलकर और गीतों पर नृत्य किया। नगर के आशीर्वाद रिसोर्ट, वात्सायन पैलेस, माता कॉलोनी, मेरठ रोड, मुन्ना लाल एंक्लेव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आशीर्वाद रिसोर्ट में गोविंद हरियाली तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में चंादनी वर्मा को तीज क्वीन चुना गया। मोना कर्णवाल द्वितीय और किरण गुप्ता तृतीय रहीं। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर गेम के अतिरिक्त महिलाओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। इसके उपरांत महिलाओं ने झूला झूलकर तीज महोत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम से बहन गीता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया, महामंत्री कौशल त्यागी, कार्यक्रम संयोजिका संगीता गुप्ता, कार्यक्रम चेयरमैन व संचालन सोनिया चौधरी भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के अतिरिक्त रीना, रीमा, विद्यावती, नीलम, रेणु गुप्ता, रेणु वर्मा, मिथलेश, मंजीत कौर, अनिता खोखर मौजूद रहीं। इसके अतिरिक्त वात्सायन पैलेस, मुन्ना लाल एंक्लेव, मेरठ रोड व माता कॉलोनी में महिलाओं ने तीज पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने झूला झूलकर गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में तीज पर्व पर ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल की शगुन जैन, निशी यादव, तान्या पंवार, मान्या सिंघल, अनुप्रिया शर्मा, वाणी, अंजलि शर्मा, अविका ढाका, दिव्यांशी, उन्नति, आन्या, आरुषि, अविका चौहान, परी, गुंजन जैन ने प्रतिभाग किया।
गीत व नृत्य प्रस्तुत कर मनाया तीज महोत्सव
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की दुर्गा अतिथि भवन में बुधवार को तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ सुभाष राजपूत की पत्नी विनीता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीज प्रेम, स्नेह व भाईचारे का पर्व है। महोत्सव में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। मधु ने सावन का महीना गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रीना, मधु, पूनम, दीपा, गीता, कुसुम चौधरी, मंजू, रेखा, सीमा, पिंकी, सुनीता, सीमा समेत काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। संवाद

कबड्डी प्रतियोगिता में बी टीम ने एक को 11 पाइंट से मात दी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डी इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को मानव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से तीज पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने फीता काटकर किया। विजेताओं को राकेश मानव ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संयोजक व कोच आलोक मानव ने बताया कि प्रतियोगिता का मैच मानव स्पोर्ट्स क्लब ए व मानव स्पोर्ट्स क्लब बी के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीम ए ने 30 प्वॉइंट व टीम बी ने 41 प्वॉइंट प्राप्त किए। प्रतियोगिता में पिंटू , मनोज, ताहिर, संजीव, सनी, विपिन, मुकेश, राजपाल व सतपाल का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed