{"_id":"6245edb41c0ff702ff2c8beb","slug":"the-farmers-returned-the-team-that-came-to-survey-for-the-construction-of-the-highway-baghpat-news-mrt5825742185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण के लिए सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया
विज्ञापन
मौजिजाबाद नांगल में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे का काम रोकते किसान।
- फोटो : BAGHPAT
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे
मौजिजाबाद नांगल और बिजरौल गांव में सर्वे करने पहुंची थी कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम
मुआवजे को लेकर समझौता न होने तक सर्वे न करने देने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को मौजिजाबाद नांगल और बिजरौल गांव में सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने मुआवजे को लेकर समझौता न होने तक सर्वे न करने देने की चेतावनी दी। टीम सदस्य और किसानों में नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद टीम बिना सर्वे किए ही लौट गई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मौजिजाबाद नांगल और बिजरौल गांव के जंगल में सर्वे करने के लिए कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम पहुंची थी। जानकारी मिलने पर कंडेरा, गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, बिजरौल, थल गांव के किसानों ने जंगल में पहुंचकर टीम का विरोध शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि जब तक किसानों और अधिकारियों के बीच मुआवजे को लेकर कोई समझौता नहीं हो जाता है तब तक सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। किसानों और टीम सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई। टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का विरोध देखते हुए टीम बिना सर्वे शुरू किए ही लौट गई।
इस मौके पर नांगल से राजकुमार, धीरज कुमार, रामकुमार, गांगनौली से सतेंद्र राठी, हरेंद्र राठी, अशोक राठी, धर्मेंद्र राठी, सचिन राठी, थल से सलाउद्दीन, ताहिर, कंडेरा से सुभाष, सचिन, बिजरौल से वेद सिंह, तिरसपाल, सनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों ने मुआवजा तय करने और दोघट से किशनपुर बराल तक हाईवे में कट की मांग की मांग की है। मांग पूरी न होने तक हाईवे के लिए सर्वे कार्य नहीं होने दिया जाएगा। - अशेाक राठी, किसान नेता
सर्वे टीम ने किसानों द्वारा विरोध करने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंचकर किसानों को समझा कर मामला शांत कराया गया था। - कौशलेंद्र, थाना प्रभारी।
---------------------
जेसीबी चलाकर रास्ता कब्जा मुक्त कराया
चांदीनगर। राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को पांची गांव में जेसीबी चलाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। पांची गांव के मजरे में बागपत मार्ग के पास लगभग 120 मीटर रास्ते पर कुछ लोगों ने कई साल से कब्जा कर रखा था। मोनू ढाका ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप, कानूनगो राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ते की पैमाइश कराई। टीम ने जेसीबी चलाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।