{"_id":"5fb94dd98ebc3e9b78183c49","slug":"the-family-members-of-the-student-were-beaten-up-for-molestation-baraut-news-mrt511901378","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को छात्रा के परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को छात्रा के परिजनों ने पीटा
विज्ञापन
चार दिन पूर्व की गई थी छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से चार दिन पूर्व दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।
छपरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित छात्रा चार दिन पूर्व साइकिल से खत्री गढ़ी में कोचिंग करने आई थी। आरोप है कि लौटते वक्त रास्ते में गांव के ही दूसरे वर्ग युवक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर युवक देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसी दिन युवक के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
शनिवार को छात्रा के परिजनों ने आरोपी को बड़ौत में नगरपालिका कांपलेक्स में पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मामला छपरौली थाने से जुड़ा है। वहां से जानकारी जुटाई जा रही है। बड़ौत कोतवाली में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।