फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faces of people blossomed after receiving gulal

गुलाल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The faces of people blossomed after receiving gulal
अमर उजाला की ओर से गुलाल वितरित करते बागपत नगर पालिका के चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट - फोटो : BAGHPAT
बागपत, बड़ौत, छपरौली और अग्रवाल मंडी टटीरी में किया गया गुलाल का वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली के त्योहार पर रंग बरसे, होली के रंग आपके संग के तहत बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से जिले में कई जगह तोता गुलाल का वितरण किया गया। रंग बरसे में सहयोगी बनने वालों ने अपनेे प्रतिष्ठानों पर गुलाल वितरित किया। जिसे पाकर लोगों को चेहरे खिल गए।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना के प्रतिनिधि तेजवीर सिंह ने तुगाना गांव में गुलाल वितरित किया। नगर पालिका बागपत के चेयरमैन रोजुद्दीन ने अपने आवास पर कूपन लेकर पहुंचे अमर उजाला के पाठकों को गुलाल के पैकेट वितरित किए। बड़ौत में पीतांबरा ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर ने शोरूम पर गुलाल वितरित किया। बड़ौत में भारत ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर एवं रालोद नेता सतेंद्र मलिक ने कूपन लेकर पहुंचे अमर उजाला के पाठकों को गुलाल के पैकेट प्रदान किए। बड़ौत में सराय रोड स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने स्कूल में बच्चों को गुलाल वितरित किया। बड़ौत में ही अमर बैंक्वेट हॉल के डायरेक्टर सचिन जैन ने गुलाल का वितरण किया। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रमोद पंवार ने स्टाफ और प्रैक्टिस कर रहे छात्रों को गुलाल वितरित किया। बड़ौत के रेड रोज प्ले स्कूल की डायरेक्टर अंजू शर्मा ने बच्चों व कूपन लेकर पहुंचे पाठकों को गुलाल वितरित किया। उधर, छपरौली में सेंट फोर्ट प्ले स्कूल के निदेशक अमित खोखर ने स्कूल में गुलाल वितरित किया। बड़ौत में शिव गंगा मोटर्स के डायरेक्टर शेखर पंवार ने शोरूम में गुलाल वितरित किया। होली के त्योहार पर कूपन के बदले गुलाल पाकर अमर उजाला के पाठकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed