फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The exercise of making a new block in the district intensified

जिले में नया ब्लॉक बनाने की कवायद तेज

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The exercise of making a new block in the district intensified
बागपत। नया ब्लॉक बनाने की घोषणा जल्द ही हो सकती है। प्रमुख सचिव के पास बिनौली ब्लॉक के विभाजन का प्रस्ताव पहुंच गया है। ब्लॉक मुख्यालय दाहा, दोघट या पुसार में बनाया जाएगा। इन तीनों गांव में जिस स्थान पर दस बीघा जमीन मिल जाएगी, वहां पर नया ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नए ब्लॉक के हिस्से में करीब 25 ग्राम पंचायत आएंगी।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन अनुसार नया ब्लॉक बनाने के लिए आबादी 75 हजार होनी चाहिए। इतनी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार थी। अब बिनौली क्षेत्र में आबादी 78 हजार पहुंच गई। इसलिए शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने भी नया ब्लॉक बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। ब्लॉक मुख्यालय के लिए दस बीघा जमीन के करीब चाहिए, क्योंकि वहां कार्यालय बनाने के साथ-साथ बीडीओ, एडीओ व अन्य कर्मचारियों के आवास भी बनने है। साथ ही पशु चिकित्सालय भी बनना है, ताकि वहां के अधिकारी व कर्मचारियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने बताया कि नया ब्लॉक बनाने के लिए पुसार, दोघट व दाहा गांव में जमीन देखी जा रही है। जिस गांव में जिस स्थान पर जगह मिल जाएगी, वहां ब्लॉक बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने भी फाइल पर मोहर लगा दी थी। नए ब्लॉक के हिस्से में 25 से 26 ग्राम पंचायत आएंगी, क्योंकि बिनौली ब्लॉक में 53 ग्राम पंचायत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को होगी सहूलियत
बिनौली ब्लॉक का कार्य क्षेत्र काफी दूर तक फैला हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नया ब्लॉक बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेंगी। उन्हें अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा। दाहा गांव प्रशासन की प्राथमिकता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed