{"_id":"60edc81a8ebc3e9cde784352","slug":"the-elder-brother-of-the-girl-s-killer-was-strangled-to-death-baghpat-news-mrt5471020189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्यारोपी के बड़े भाई की गला घोटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्यारोपी के बड़े भाई की गला घोटकर हत्या
विज्ञापन
कासिमपुर खेड़ी का मामला, मंगलवार की सुबह जंगल में पड़ा मिला शव
11 मई को एकतरफा प्यार में गोली मारकर की गई थी युवती की हत्या
मृतक की मां ने मृतक युवती के दो भाइयों सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। करीब दो माह पूर्व हुई युवती अर्चना की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी विनय निवासी कासिमपुर खेड़ी के बड़े भाई गुड्डू उर्फ विजय की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के ही जंगल में स्थित श्मशान के पास पड़ा मिला। उसकी मां ने अर्चना की मौत का बदला लेने के लिए उसके दो भाइयों और दो अज्ञात के खिलाफ गुड्डू की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कासिमपुर खेड़ी के जंगल में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कासिमपुर खेड़ी निवासी गुड्डू उर्फ विजय (25) पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। इससे माना गया कि उसकी हत्या गमछे से गला घोटकर की गई थी। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल, चार डिस्पोजल गिलास, कोल्ड ड्रिंक की बोतल व एक नमकीन का पाउच बरामद हुआ है। मृतक के पिता भूपेंद्र ने बताया कि उनका बेटा गुड्डू सोमवार शाम छह बजे घर से खेत पर जाने को कह कर गया था, लेकिन वह सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा। उसकी इधर-उधर तलाश की। उसकी मां सुषमा ने गांव के ही कपिल उर्फ कैलिस व उसके भाई जॉनी पुत्र महेंद्र निवासी कासिमपुर खेड़ी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुषमा ने बताया कि गांव में ही कैलिस उर्फ कपिल की बहन अर्चना की 11 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके आरोप में उसका छोटा बेटा विनय जेल में बंद है। उसी रंजिश में आरोपियों ने उसके बड़े लड़के गुड्डू उर्फ विजय की हत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
घर में सोते हुए कर दी गई थी अर्चना की हत्या
बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अर्चना 11 मई की शाम करीब साढे़ चार बजे घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही विनय पुत्र भूपेंद्र अपने एक साथी के साथ घर में तमंचा लेकर घुस आया। उसने अर्चना के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह साथी समेत मौके से भाग निकला था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।