फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The DSO of Bulandshahr filed a case against the youth

जिला पूर्ति अधिकारी ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया

Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The DSO of Bulandshahr filed a case against the youth
झूठा मुकदमा दर्ज कराने का षडयंत्र रचने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी ने बागपत के एक युवक पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का षडयंत्र रचने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनकी तैनाती 30 दिसंबर 2019 से 12 मार्च 2021 तक बागपत में थी। कार्यालय में कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं होने के कारण पहले से ही युवक आकिल निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत को रखने की अनुमति दी गई थी। युवक आकिल का मुख्य कार्य दफ्तर खोलना व बंद करने के साथ ही वहां आने वालों को चाय-पानी पिलाना और स्टाफ के कार्य करना था। आरोप है कि आकिल के बारे में नवंबर 2020 में कोटेदार व अन्य व्यक्तियों ने मौखिक रूप से राशन कार्ड बनवाने व अन्य मामलों में अवैध धन वसूली करने की शिकायत की थी। इस कारण आकिल को कार्यालय से निकाल दिया गया था। इसके एक साल बाद आकिल ने खाद्य व रसद विभाग जवाहर भवन लखनऊ के आयुक्त से उनकी एक शिकायत की। उसके साथ व्यक्तिगत रूप से कराए गए कार्य बैंकिंग कार्य, टिकट कराना, मोबाइल रिचार्ज कराने की रसीद की छायाप्रति व गलत तरीके से संविदाकर्मी का परिचय पत्र व दो कोविड पास प्रस्तुत किए गए। जिन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे, क्योंकि इस तरह के कागज उनके कार्यालय से जारी नहीं किए गए है। इस तरह आकिल पर फर्जी दस्तावेज बनाकर झूठे केस में फंसाने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया और कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक लगा चुका नौकरी के नाम पर छह लाख हड़पने का आरोप
उधर, युवक आकिल ने कुछ दिन पहले ही आरोप लगाया था कि वह डीएसओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत था। उसने डीएसओ पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed