{"_id":"61e059352869a026247e3a0c","slug":"the-driver-will-stop-the-steering-of-the-bus-only-after-both-the-doses-of-kovid-baraut-news-mrt573095976","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड की दोनों डोज के बाद ही बस की स्टेयरिंग थामेंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड की दोनों डोज के बाद ही बस की स्टेयरिंग थामेंगे चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी तैयारियों में जुटे परिवहन विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना के बीच विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सारे विभाग चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। रोडवेज पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। रोडवेज अफसरों को बसों की साफ-सफाई के साथ कोविड की दोनों डोज लगवा चुके चालकों को ही बसों के साथ भेजने का टास्क मिला है। चालक को सैनिटाइजर, मास्क के साथ पूरे सुरक्षा के संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे रास्ते में कहीं कोई दिक्कत न हो।
चार बसों का किया गया अधिग्रहण
बड़ौत डिपो में निगम की 55 और 47 बसें अनुबंधित है। इनमें से फिलहाल चार बसों को चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। चार बसों को जनपद में आई बीएसएफ कंपनी के जवानों को इधर से उधर ले जाने के लिए लगाया गया है।
कोरोना के बीच चुनाव की तारीख की वजह से चुनाव आयोग ने कुछ शर्तों के साथ बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं, जिसका पालन कराने को काम किया जा रहा है। बताया कि दिल्ली-हरिद्वार व दिल्ली-कोटद्वार से चार बसें हटाकर बागपत भेजी गई है। - नरेंद्र मान, डिपो प्रभारी।