फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The doors of the Pura Mahadev temple will remain closed till 30 September

अब 30 सितंबर तक बंद रहेंगे पुरा महादेव मंदिर के कपाट

Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Pura Mahadev temple will remain closed till 30 September
बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव मंदिर में बैठक करते समिति के पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
- बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर समिति ने उठाया कदम
विज्ञापन

- मंदिर कमेटी की ओर से 27 सितंबर को दोबारा बुलाई गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। कोरोना संक्रमण के कारण पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के हित में यह फैसला लिया है। कोरोना से बचाव जरूरी है। इसी वजह से मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

शिवभक्तों की आस्था के केंद्र ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को समिति की बैठक हुई। मंदिर कमेटी के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों की बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि मंदिर के कपाट खोले जाने चाहिए या नहीं। आम सहमति से तय किया गया कि 30 सितंबर तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इसके अलावा मंदिर कमेटी की 27 सिंतबर को बैठक होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। समिति के अध्यक्ष तिलक राज गुप्ता ने कहा कि पुरा महादेव लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार भक्तों के लिए मंदिर खोलने का निर्णय लिया जाएगा। कोषाध्यक्ष सतीश चंद गर्ग, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ब्रह्मपाल मलिक, मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, धर्मवीर मलिक, सचिन कुमार, किरण सिंह, श्योबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed