फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The doors of Pura Mahadev temple will open from today

आज से खुल जाएंगे पुरा महादेव मंदिर के कपाट

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The doors of Pura Mahadev temple will open from today
एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर के कपाट कोविड गाइडलाइन के साथ शुक्रवार से श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते करीब एक महीने से मंदिर के कपाट बंद थे।

कोरोना महामारी के चलते करीब एक महीने पहले पुरा महादेव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। जिसके चलते पुरा महादेव गांव के ग्रामीण भी मंदिर में दर्शन नहीं कर पा रहे थे। मंदिर कमेटी ने शुक्रवार से मंदिर के कपाट खोले जाने का निर्णय किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा व कमेटी सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम हो गया है। इस कारण मंदिर कमेटी ने शुक्रवार से कोविड गाइडलाइन के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय किया। मंदिर में एक बार में सिर्फ पांच श्रद्धालु ही प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान मास्क लगाना एवं हाथों को सैनिटाइज करना जरूरी होगा। श्रद्धालु को मंदिर की किसी भी वस्तु को नहीं छूने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed