फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The district got the target of enrolling 15 thousand children

जिले को मिला 15 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The district got the target of enrolling 15 thousand children
स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन

- शिक्षकों को सौंपी बच्चों को चिह्नित कर नामांकन कराने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए जिले को 15 हजार का लक्ष्य मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराने और अभिभावकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी मिली है।
बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। शिक्षक अपने गांव और नगरीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन स्कूलों में करा रहे है। जिले को 15 हजार 266 बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य मिला है। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाकवार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य
ब्लाक लक्ष्य
बागपत 2818
बड़ौत 2892
खेकड़ा 1874
पिलाना 2569
बिनौली 2902
छपरौली 1949
नगर बड़ौत 262
कुल 15226
ईंट भट्ठों पर 262 बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले
श्रम विभाग की ओर से ईंट भट्ठों पर कराए गए सर्वे बागपत और बड़ौत ब्लॉक में 262 बच्चे आउट आफ स्कूल मिले है। अब इन बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed