फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dispute between the manager and the former principal caught fire

प्रबंधक और पूर्व प्राचार्य के बीच हुए विवाद ने तूल पकडा

Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The dispute between the manager and the former principal caught fire
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के प्रबंधक और पूर्व प्राचार्य के बीच विवाद तूल पकड़ गया है। प्रबंधक ने पूर्व प्राचार्य के खिलाफ मारपीट व अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, निलंबित कराने के लिए प्रबंध समिति की आपात बैठक बुलाई है। उधर, पूर्व प्राचार्य ने प्रबंधक पर एक लाख रुपये नहीं लौटाने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने आदि आरोप लगाकर खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा और पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार के बीच 25 नवंबर को विवाद हो गया था। प्रबंधक ने प्राचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रबंधक का आरोप है कि पूर्व प्राचार्य ने उनसे गालीगलौज व मारपीट कर एससीएसटी का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्राचार्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा किया है। साथ ही प्रबंध समिति की आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

प्रबंधक का कहना है कि 29 नवंबर को होने वाली बैठक में जगदीश कुमार को निलंबित किया जाएगा। उधर, पूर्व प्राचार्य जगदीश कुमार ने प्रबंधक के खिलाफ कॉलेज प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर एक लाख रुपये वापस न लौटाने, अभद्रता व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि प्रबंधक नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पूर्व प्राचार्य जगदीश कुमार के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed