फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dip of faith on Somavati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर आस्था की डुबकी

Mon, 20 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The dip of faith on Somavati Amavasya
सोमवती अमावस्या पर बागपत यमुना में बच्चों को स्नान कराते श्रद्धालु। - फोटो : BAGHPAT
सोमवती अमावस्या पर आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बागपत। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यूपी और हरियाणा के श्रद्धालुओं ने यमुना किनारों पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की।
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर यमुना के दोनों किनारों पर लोगों की आवाजाही रही। छपरौली में यमुना किनारों से लेकर खेकड़ा तक यूपी और हरियाणा के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर धर्म लाभ उठाया। नगर के पक्का घाट, निवाड़ा और काठा गांव में यमुना के किनारों पर हरियाणा और यूपी के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। यमुना में स्नान किया। इसके अलावा यमुना के किनारों पर पूजा अर्चना की गई। किनारों पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा गोताखोर भी घूमकर लोगों को जागरूक करते नजर आए।
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति व सुख समृद्धि के लिए यज्ञ जरूरी
दोघट। सोमवती अमावस्या पर कस्बे के श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में विश्व शांति यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य पंडित राजपाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति व सुख समृद्धि के लिए यज्ञ जरूरी है। यज्ञ में ब्रजपाल शर्मा, धर्मपाल शर्मा, संजीव कुमार, मनोज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विनोद तोमर, नरेश तोमर, आसाराम, कैलाश शर्मा, सुशील शर्मा, अनिल, प्रवीण, संदीप आदि रहे। कस्बे के शिव मंदिर में यज्ञ किया। इसमें रोबिन, ब्रिजेश पंवार, सागर, दीपक, मोनू, सचिन आदि रहे। कस्बे में आर्य कल्याण समिति दाहा ने पर्यावरण शुद्धि कार्यक्रम के तहत चौगामा क्षेत्र के दाहा, गढ़ी कांगरान में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गली-गली जाकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। ब्रह्मा अभिषेक आर्य व यजमान राजपाल राणा रहे। इसमें ग्राम प्रधान सुशील राणा, यशवीर राणा, देवेंद्र राणा, विजय राठी, भूरा, अनुज, विशु राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में चलाया सफाई अभियान
तवेला गढ़ी गांव में ग्राम प्रधान राजीव कुमार के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चला। इस दौरान सफाई कर्मचारियों से पूरे गांव में गलियों व नालियों की सफाई कर कूड़े को गांव से बाहर डाला। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से कूड़े को कूड़ेदान में डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed