{"_id":"6251cb33173aab416627dfa7","slug":"the-deal-was-decided-in-15-15-thousand-rupees-baraut-news-mrt5837986194","type":"story","status":"publish","title_hn":"15-15 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15-15 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकृत छात्रों की जगह परीक्षा देने पकड़े गए दो युवकों का मामला
पांच हजार परीक्षा से पहले मिल चुके थे, दस हजार बाद में मिलने थे
प्रदीप नाम के युवक ने कराया था सौदा, पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल के पंजीकृत छात्रों की जगह परीक्षा देने का सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ था। दोनों आरोपियों को पांच हजार रुपये पहले मिले चुके थे। शेष दस हजार रुपये परीक्षा के बाद मिलने थे। प्रदीप नाम के युवक ने यह सौदा कराया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और कौन-कौन इस खेल में शामिल है? इसके खुलासे के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
सीओ युवराज सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों सचिन और अंकित निवासीगण गांगनौली ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप नामक के युवक से उनकी मुलाकात परीक्षा से 15 दिन पहले हुई थी। प्रदीप ने उन्हें मोहर, रोल नंबर सहित अन्य कागजात उपलब्ध कराए थे। इसके बाद 15000-15000 हजार रुपये पेपर देने के लिए सौदा तय हुआ था। प्रदीप ने पांच-पांच हजार रुपये शुरूआत में ही दे दिए थे। 10 हजार रुपये पेपर के बाद देने की बात हुई थी। पुलिस ने प्रदीप को भी हिरासत में ले लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। सीओ का कहना है कि पूछताछ के बाद कई और नाम इस खेल में आ सकते है।
बीए प्रथम में पढ़ता है सचिन, अंकित गांव में कराता था कोंचिग
आरोपी सचिन बीए प्रथम का छात्र है। वह नगर के एक कॉलेज मेें पढ़ता है। दूसरा आरोपी अंकित स्नातक पूरी कर दो-तीन साल से गांगनौली गांव में ही कोचिंग कराता था। अंकित ने कुछ माह पूर्व एनटीपीसी की परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन
रुपयों के लालच में कॅरिअर दांव पर लगाया
आरोपी अंकित के पिता पवन हिम्मतपुर सुजती गांव में ईट भट्ठे पर मजदूरी करते है। दूसरे आरोपी सचिन के पिता विनोद गांव में ही हठथेली पर सब्जी बेचने का काम करते है। दूसरों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जाने की सूचना पर दोनों के परिजन कोतवाली पहुुंच गए। परिजनों ने बताया कि प्रदीप 20 दिन से लगातार उनके पुत्रों से फोन पर बातचीत कर रहा था। हमें इसकी जानकारी नहीं थी, ना ही बच्चों ने हमें बताया। बच्चे नादान है और लालच में आ गए। उन्होंने प्रदीप नामक युवक पर कई आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।