फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dead body of Monica of Luhari village was

लुहारी गांव की मोनिका का था जला हुआ शव

Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The dead body of Monica of Luhari village was
बड़ौत। अलावलपुर गांव में 27 जून को रेलवे लाइन के पास मिला जला हुआ शव लुहारी गांव की बेटी मोनिका का था। सोमवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने मोनिका के पति पर गोली मारकर हत्या करने और फिर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

27 जून को अलावलपुर गांव के जंगल में रेलवे लाइन के पास एक महिला का जला हुआ शव पड़ा मिला था। सोमवार को उसकी शनाख्त लुहारी गांव की मोनिका (35) पुत्री जयवीर के रूप में हुई। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और मोनिका के पति राजीव पुत्र धर्मपाल पर गोली मारकर हत्या करने और फिर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। भाई मोनू ने बताया कि 11 साल पहले मोनिका की शादी हिलवाड़ी गांव निवासी जयवीर के साथ हुई थी। विवाद के चलते पांच माह से मोनिका अपनी दो बेटियों तनु व राशि और बेटे आयुष के साथ मायके रह रही थी। आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व राजीव घर पर आया था और परिवार से माफी मांगते हुए मोनिका को अपने साथ ले गया था। बाद में उसने मोनिका की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगना और शव को जलाने की पुष्टि हुई थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनाख्त के बाद मोनिका के परिजनों ने जो आरोप लगाए है, उनकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की शादी की खुशी बदल गई गम में
बड़ौत। मृतका मोनिका के छोटे भाई दीपक की 11 जून को शादी थी। पूरा परिवार खुश था। मगर, परिवार के लोगों को मालूम नहीं था कि खुशियां के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट जाएगा। मोनिका की हत्या से पूरा परिवार गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed