फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dead body of a monk found in the room

कमरे में पड़ा मिला साधु का शव

Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a monk found in the room
दोघट (बागपत)। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के बाहरी छोर पर बने शिव मंदिर में रह रहे साधु मंगलनाथ का शव शुक्रवार को बंद कमरे में शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बिना कार्रवाई की मांग पर शव को साधु संतों को सौंप दिया गया। बाद में मंदिर परिसर में ही साधु का समाधि दी गई।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव के शिव मंदिर में रह रहे साधु मंगलनाथ (55) का शव शुक्रवार को मंदिर परिसर में चौबारे में बंद कमरे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया गया की 15- 20 दिनों से साधु मंदिर में दिखाई नहीं दे रहा था। उन्हें लगा कि साधु कहीं बाहर चले गए है। शुक्रवार को जब मंदिर में पूजा करने ग्रामीण पहुंचे तो मंदिर की छत से बदबू आ रही थी। जैसे ही उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो साधु अपने तख्त पर औंधे पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नरेंद्र व एसओ दोघट रमेश सिंह को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि साधु को पहले भी दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि साधू की सोते समय रात्रि में दौरा पड़ने से मौत हो गई होगी। बूढ़पुर थाना रमाला निवासी रामकुमार व हरपाल ने बताया कि मंगलनाथ उनका भाई था जो साधु बनकर दस बारह वर्षों से कान्हड़ मंदिर में ही रह रहा था। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि शव साधु संतों एवं उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में मंदिर परिसर में ही साधु को समाधि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed