{"_id":"5f9085ee8ebc3e9b89790a95","slug":"the-daughter-in-law-murdered-an-elderly-woman-with-her-lover-for-fear-of-exposing-unethical-relations-baghpat-news-mrt5073299181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक स्थिति में युवक के साथ पकड़ी गई तो बहू ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक स्थिति में युवक के साथ पकड़ी गई तो बहू ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या
Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
सार
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सुखबीर हत्याकांड का खुलासा किया
- नौ अक्तूबर को गन्ने के खेत में पड़ा मिला था बसी गांव के सुखबीर का शव
विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर पुलिस हिरासत में आरोपी राजीव टेलर व बरामद कैंची
- फोटो : BAGHPAT
विस्तार
बागपत एसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार को बसी गांव के बुजुर्ग सुखबीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी के मुताबिक बुजुर्ग ने अपने बेटे की बहू और गांव के ही युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इन अनैतिक संबंधों की पोल खुल जाने के डर से ही दोनों ने कैंची से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि नौ अक्तूबर को बुजुर्ग सुखबीर की हत्या की गई थी। शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के बेटे राजकुमार ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत के निर्देशन में जांच हुई।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी राजीव पुत्र महेंद्र और मृतक सुखबीर के बेटे की बहू को गिरफ्तार कर लिया। राजीव ने पुलिस को बताया कि वह दर्जी का काम करता है। सुखबीर का बेटा राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। घर पर आवाजाही के दौरान उसका मेलजोल सुखबीर के बेटे की बहू से हो गया। नौ अक्तूबर को दोनों गन्ने के खेत में मिलने गए थे।
विज्ञापन
सुखबीर भी उनके पीछे-पीछे खेत में पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पोल खुल जाने के डर से दोनों ने उसे दबोच लिया और गर्दन व सिर पर कैंची से चार-पांच वार कर उसकी हत्या कर दी। कैंची को खेत में ही छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली गई है।
झूठा फंसाने का लगाया आरोप
बुजुर्ग सुखबीर की हत्या के आरोप में जेल गई महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही एसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसे झूठा फंसाया गया। पुलिस को प्रकरण की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/