{"_id":"601301d28ebc3ef91d4166b6","slug":"the-couple-divorces-only-after-five-days-of-marriage-kahkra-news-mrt52266215","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच दिन बाद ही दंपती में तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच दिन बाद ही दंपती में तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पांच दिन बाद ही दंपती में तलाक
विवाद के बाद पंचायत ने सुनाया फैसला, युवक पक्ष पर तीन लाख का जुर्माना भी लगाया
दिल्ली निवासी युवक ने लगाया ससुराल वालों पर मारपीट और पिता सहित बंधक बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। शादी के महज पांच दिन बाद ही नव दंपती के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति और उसके पिता को विवाहिता के मायके वालों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंधक भी बना लिया। पंचायत ने विवाद निपटाने के लिए पति पक्ष पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए तलाक का फैसला सुनाया। उधर, युवक पक्ष ने मामले में कोतवाली में तहरीर भी दी है।
खेकड़ा नगर निवासी युवती की शादी 23 जनवरी को दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। बुधवार शाम उसका पति और ससुर उसे मायके वालों से मिलाने के लिए खेकड़ा लेकर पहुंचे थे। यहां आने पर विवाहिता ने परिजनों से पति पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने की शिकायत की। मायके वालों ने युवक से आरोपों के बारे में पूछा तो वह आक्रोशित हो उठा और विवाहिता को वहीं पर धमकाने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाहिता के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर पति और उसके पिता को घायल कर दिया। उन्हें बंधक भी बना लिया। पता लगने पर दिल्ली से दूल्हे पक्ष के लोग खेकड़ा पहुंचे। दोनों पक्षों की पंचायत हुई। घंटों विचार विमर्श के बाद पंचायत ने पति पक्ष पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाकर दोनों के बीच तलाक का फैसला सुना दिया। युवक पक्ष ने तुरंत तीन लाख रुपये विवाहिता पक्ष को दिए।
युवक पक्ष का आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने उनसे तीन लाख रुपये और छीन लिए। इस मामले को लेकर युवक पक्ष खेकड़ा कोतवाली पहुंचा और विवाहिता पक्ष पर तीन लाख रुपये छीनने और लाठी डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।