{"_id":"609979248ebc3e8d5621e206","slug":"the-corona-curfew-hit-the-bride-groom-s-wishes-baghpat-news-mrt537748027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू से दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू से दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर पानी फेर दिया। न तो शादी के इंतजाम हो पा रहे हैं और न ही दुल्हन ब्यूटी पार्लर पर सजधज रही हैं।
बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से ज्यादातर शादियां लोगों ने सिर्फ इसलिए स्थगित कर दी थी कि कोविड गाइड लाइन उनकी खुशियों में ग्रहण बनकर सामने आ गई थी। इस साल जनवरी व फरवरी माह में सहालग न होने की वजह से मई व जून में शादियां ज्यादा होने की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना संक्रमण फिर ज्यादातर शादियों के लिए रुकावट बन गया है। प्रशासन ने गुरुवार को जारी की गई गाइडलाइन में कुछ दुकानें खोलने की छूट दी है। लेकिन इसमें सराफा, कपड़ा, जूता-चप्पल आदि की दुकानें शामिल नहीं है। दुकानें बंद होने की वजह से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन भी कपड़े नहीं खरीद पा रहे हैं। कुछ व्यापारियों से संपर्क कर जैसे-तैसे कपड़े मिले है। वह भी मनपसंद नहीं मिल रहे हैं।
-पिछले सीजनों में सहालग के समय में 50 से 60 बुकिंग मिल जाती थी। लेकिन जनवरी व फरवरी में सहालग न होने की वजह से नुकसान हुआ है। मई-जून में कुछ उम्मीद थी लेकिन कोरोना कर्फ्यू की वजह से सभी बुकिंग निरस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
राजपाल शर्मा, विवाह मंडप संचालक।