फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cooks protested in Tehsil regarding various demands

Baghpat News: विभिन्न मांगों को लेकर रसाइयों ने तहसील में दिया धरना

Thu, 25 May 2023 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
The cooks protested in Tehsil regarding various demands
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

बड़ौत। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोइया एकता संघ की कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने उचित परिश्रमिक दिए जाने की मांग की।

रसोइयों ने बताया कि मिड डे मील योजना के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उनकी स्थिति बंधुवा मजदूरों से भी बदतर हो गई है। विद्यालय में उन्हें मनमाने ढंग से रखा जाता है, जब मन करता है निकाल दिया जाता है। साथ ही जीवन व्यापन लायक परिश्रमिक भी नहीं दिया जाता। अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाना, मिड डे मील को ठेकेदारी से मुक्त कराना, कार्यरत रसोइयों को किसी द्वेष नहीं हटाए जाने और उनका मानदेय पांच किए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिंकी देवी, मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी, सरिता, बबीता, राजेश, ललिता, अमरेश आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed