फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of two children deteriorated due to gas leakage from the iceberg

बर्फखाने से गैस लीकेज होने पर दो बच्चों की हालत बिगड़ी

Mon, 07 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The condition of two children deteriorated due to gas leakage from the iceberg
बागपत-दिल्ली रोड स्थित गुलाब वाटिका कालोनी में गैस रिसाव से दुर्गंध के बारे में जानकारी देती महि? - फोटो : BAGHPAT
बर्फखाने से गैस लीकेज होने पर दो बच्चों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

बागपत। शहर के गुलाब वाटिका मोहल्ले में लगे बर्फखाने में अमोनिया गैस लीकेज हो गई। गैस लीकेज होने के कारण मोहल्ले के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। एक मकान में किराए पर रहने वाले सिंडिकेट बैंक बागपत शाखा के मैनेजर राजीव के परिवार की तीन माह की बच्ची की हालत बिगड़ गई। इसके अलावा राजकुमार का चार वर्षीय पुत्र यश भी बेसुध हो गया। इन बच्चों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनकी हालत अब सामान्य है। वहीं, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस पहुंची। प्रभारी अरविंद कुमार ने गैस प्लांट मालिक को सूचना दी। इसके दो घंटे बाद लोगों को गैस से राहत मिली। लोगों ने बर्फखाने को क्षेत्र से हटाने की मांग की। उनका कहना था कि यहां पहले भी इस तरह गैस लीकेज की घटना हो चुकी है। इससे लोग परेशान हैं। इस मौके पर राज, अजय मास्टर, शीशपाल, प्रमोद पहलवान, रेशमा तोमर, साजिद, जाहिद, असलम, नदीम, शराफत आदि मौजूद रहे।

गैस लीकेज से इनकार करता रहा संचालक
इस घटना में बर्फखाना संचालक नजरुद्दीन अमोनिया गैस लीकेज होने की घटना से इनकार करता रहा। उसका कहना था कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गैस रिसाव रोकने के लिए भी नियमित प्रयास किए जाते रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

बागपत-दिल्ली रोड स्थित गुलाब वाटिका कालोनी में गैस रिसाव के बाद दुर्गंध से परेशान हुए लोग

बागपत-दिल्ली रोड स्थित गुलाब वाटिका कालोनी में गैस रिसाव के बाद दुर्गंध से परेशान हुए लोग- फोटो : BAGHPAT

बागपत-दिल्ली रोड स्थित गुलाब वाटिका कालोनी में गैस रिसाव के बाद पुलिस को जानकारी देते लोग

बागपत-दिल्ली रोड स्थित गुलाब वाटिका कालोनी में गैस रिसाव के बाद पुलिस को जानकारी देते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed