फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of five departments in CM dashboard is bad, adverse entry issued

Baghpat News: सीएम डैशबोर्ड में पांच विभागों की स्थिति खराब, जारी की प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 12 Sep 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of five departments in CM dashboard is bad, adverse entry issued
- गोशालाओं की व्यवस्थाओं में खामियां मिली तो नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन


- कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, डैशबोर्ड में स्थिति सुधार करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड को लेकर विभागों की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने पांच विभागों की डी श्रेणी आने पर उनको प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की और कार्य में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। गोशाला में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने कहा कि अगस्त माह की रैंकिंग में जिले को को 10 में से 8.36 अंक प्राप्त हुए और कई विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नहीं रही। चेतावनी दी कि यदि एक माह में रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने, लाभार्थियों और शिकायतकर्ताओं से नियमित फीडबैक लेने, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकास भवन में फैमिली आईडी कैंप के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार और सही लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाए। बीएसए को निपुण परीक्षा में सी श्रेणी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने एनआरएलएम द्वारा समूह को समय से बजट जारी नहीं करने, डीपीआरओ को पांचवां वित्त आयोग का बजट खर्च नहीं करने, व्यवसायिक शिक्षा एवं उद्यमिता कौशल अधिकारी, श्रम एवं सेवायोजन, समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में ध्यान न देने पर डी श्रेणी आने पर सभी के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed