फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The company left the streets in 40 villages

Baghpat News: पेयजल लाइन दबाने के लिए 40 गांवों में गलियां उखाड़कर छोड़ गई कंपनी

Sun, 09 Apr 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The company left the streets in 40 villages
मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग
बागपत। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल टंकियों का निर्माण कर रही कंपनी ने ग्रामीणों की परेशाानी बढ़ा दी है। जहां पेयजल लाइन दबाने के लिए गांवों की गलियां उखाड़कर कंपनी से छोड़ दिया है और छह महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी को लेकर ग्राम प्रधान भी अधिकारियों के पास समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

जिले के 85 गांवों में पेयजल टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी पेयजल लाइन डालने के लिए सभी गांवों में सड़कें खोदी गईं हैं, लेकिन 40 गांवों में उन्हें ठीक नहीं किया गया। जहां सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है। जिसको लेकर अहैड़ा, ललियाना, चौहल्दा, हरचंदपुर समेत 40 गांवों के प्रधानों का आरोप है कि पेयजल टंकियों का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं और गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य भी अधूरा है। जहां पेयजल की व्यवस्था भी नहीं हुई और रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

- अहैड़ा गांव में बारिश होते ही फंस जाते हैं वाहन
अहैड़ा गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पिछले छह महीने से बंद पड़ा हुआ है। गांव के सभी रास्तों पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया था, लेकिन पेयजल टंकी बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने सारी सड़क खोदकर रख दी। जिसमें लाइन डाल दी गई, लेकिन उसके बाद सड़क को ऐसे ही छोड़कर चले गए। जहां बारिश होते ही वाहन धंसने जाते हैं। मिट्टी भरवाकर सड़क ठीक कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पिछले छह महीने से गांव में टंकी का निर्माण भी अधूरा है। - हरकरण सिंह, प्रधान अहैड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

- माल माजरा में टूटी सड़कें, ग्रामीण हुए परेशान
बिनौली ब्लाक के माल माजरा गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सीसी रोड अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जहां वाहन लेकर आवागमन करने में दिक्कतें हो रही है। कई बार वाहन चालक भी गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीण रामकिशन, संजय आदि ने बताया कि शिकायतों के बाद भी कंपनी ने रास्ते ठीक नहीं कराए।
- बारिश होते ही रास्ते सीसी रोड पर फैल जाती है मिट्टी
गांव में पेयजल टंकी का निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मियों ने पेयजल लाइन दबाने के लिए रास्तों को खोद दिया। जिस कारण बारिश होते ही गड्ढों की मिट्टी व कीचड़ सीसी रोड पर फैल जाती है और वहां से गुजरने वाले लोग फिसलकर गिरने लगते हैं। ग्रामीणों की परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन एक महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। - प्रदीप शर्मा, प्रधान, लहचौड़ा।
- इन गांवों में भी बदहाल हैं रास्ते
पेयजल लाइन बिछाने को लेकर खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण हरचंदपुर, ललियाना, गौना, चौहल्दा, दत्तनगर, नंगला कनवाड़ा समेत 40 गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- ना पानी मिला न रास्ते बचे
टंकी का निर्माण कार्य करीब सात महीने से बंद पड़ा है। जहां पहले ही रास्तों पर पेयजल लाइन दबाकर कर रास्तों में गड्ढे कर दिए गए। जिसके लिए ठेकेदार को कई बार रास्ते ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन ठेकेदार ने सुनवाई नहीं की। गांव के लोगों को न तो पानी मिला और न ही रास्ते सही बचे। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। - लक्ष्मी देवी, प्रधान।

-
वर्जन-
- जिले में 85 गांवों में पेयजल टंकी का निर्माण चल रहा है। जिसमें कुछ गांवों में रास्ते खराब होने की शिकायत मिल रही है। रास्ते ठीक कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। - माधव मुकुंद, सहायक अभियंता जल निगम।

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

मालमाजरा गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed