{"_id":"6099786c8ebc3eadd23ddeb0","slug":"the-commissioner-and-dm-devised-a-strategy-to-prevent-infection-baghpat-news-mrt5377155110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर व डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई कोरोना संक्रमण रोकने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर व डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बनाई कोरोना संक्रमण रोकने की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को डीएम राजकमल यादव और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह, विधायक बड़ौत केपी मलिक व विधायक योगेश धामा के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने और जनपदवासियों को स्वस्थ व सुरक्षित रखने की रणनीति बनाई।
बैठक में कोरोना की दूसरी लहर के परिप्रेक्ष्य में प्रभावी नियंत्रण, चिकित्सालयों में आईसीयू व ऑक्सीजनयुक्त बेड व एंबुलेंस सेवाओं की सुचारु व्यवस्था पर चर्चा की गई। ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति, जीवन रक्षक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, औद्योगिक इकाइयों को संचालित रखने व वहां काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने निगरानी समितियों को एक्टिव रखते हुए, सर्विलांस का कार्य, हॉटस्पॉट, कंटेंटमेंट जॉन चिह्नित करने के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।
डीएम राजकमल यादव ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों के निर्देशन में साथ मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे सक्रिय है। चिकित्सकों की टीम टेलीकाउंसलिंग के माध्यम से मरीजों को परामर्श दे रही है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अनावश्यक रूप से घूमने वालों को रोका जा रहा है। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान निरंतर जारी है। ग्राम स्तर पर निगरानी समिति भी गठित कर दी गई हैं।