{"_id":"6776cadc6e68e9a5590ae439","slug":"the-cold-is-increasing-due-to-snowfall-on-the-mountains-people-are-shivering-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124296-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ रही ठंड, ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ रही ठंड, ठिठुर रहे लोग
विज्ञापन
बागपत। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाके तक ठिठुरन बढ़ रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर भी लगातार कम होता जा रहा है। पाला के साथ ही शीतलहर से तापमान कम हो रहा है और यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
यहां पिछले कई दिन से पड़ रहे पाला से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हल्का कोहरा छाए रहने के कारण पाला का सामना करना पड़ा। जहां कोहरे के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया।
न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है और सर्दी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है।